पटना, मार्च 15 -- कृषि यांत्रिकरण आज समय की मांग है। मशीन से काम तेज होता है, मजदूरी का दबाव घटता है। खेती अधिक वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनती है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को गांधी मैदान में लगे कृषि यांत्रिकरण मेले के समापन के अवसर पर ये बातें कही। उन्होंने कहा कि खेती को आधुनिक, कम खर्चीली और ज्यादा लाभकारी बनाने का सशक्त मंच बनकर यह मेला उभरा है। एनडीए सरकार में आधुनिक तकनीक, नवाचार, ड्रोन, मशीनीकरण और किसान सशक्तीकरण को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कृषि रोड मैप, सिंचाई, बीज, बागवानी, यांत्रिकरण और किसान हित की कई योजनाओं के जरिए खेती को लगातार मजबूत किया जा रहा है। खेती में लागत कम हो, मेहनत कम हो, समय बचे, उत्पादन बढ़े और किसान की आमदनी मजबूत हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने मौके पर कृषि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.