समस्तीपुर, मार्च 28 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के बिहार पोषक अनाज मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केन्द्र में शुक्रवार को कटाई उपरांत प्राथमिक प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के माध्यम से श्रीअन्न कृषकों का सशक्तिकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विवि के पंचतंत्र सभागार में आयोजित समारोह का उदघाटन कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय व जम्मू के पूर्व कुलपति डॉ.जेपी शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर की। मौके पर कुलपति ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य श्रीअन्न में कटाई के बाद प्रबंधन के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर आधुनिक श्रीअन्न के प्रसंस्करण तकनीकों का प्रदर्शन करना है। वर्तमान समय में यह विषय काफी महत्वपूर्ण है। जरूरत है इसके तकनीकी गुणों को सीखकर जमीनी स्वरूप् देते हुए दूसरे किसानों के लिए प्रेरणादायी बनने की। उन्होंने क...