पटना, मई 26 -- कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि व्यवस्था को आधुनिक बनाने और खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदलने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। सरकार की प्राथमिकता किसानों को तकनीक, बाजार और पारदर्शी व्यवस्था से जोड़ना है, ताकि कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाया जा सके। मंगलवार को शारदीय (खरीफ) महाभियान, 2026 की समीक्षा बैठक में मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि लैब से लेकर लैंड तक वैज्ञानिक किसानों के साथ मिलकर काम करने की तैयारी करें, जिससे किसानों को अपनी फसलों का भरपूर लाभ मिल सके और वे जैविक खेती को बढ़ावा दे सकें, जिससे पर्यावरण का फायदा तो हो ही, हमारी मिट्टी भी स्वस्थ और समृद्ध बने। यह भी पढ़ें- खेती को लाभकारी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विजय सिन्हा राज्य में फार्मर रजिस्ट्री अभिय...