गढ़वा, फरवरी 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सरकार की ओर से मंगलवार को संसद में पेश बजट में लाह की खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है। उसके अलावा फूल, सब्जी, मधुमक्खी पालन सहित अन्य को बढ़ावा देने की बात कही गई है। कभी पलामू प्रमंडल की पहचान लाह की बड़े पैमाने पर खेती होती थी। नकदी फसल होने के कारण किसानों को अच्छी आमदनी होती थी। उन्नत किस्म के लाह उत्पादन के कारण गढ़वा जिले के लाह की मांग कभी कनाडा, इंडोनेशिया, जापान, आईलैंड सहित अन्य देशों में भी होती थी। बदलते समय में किसानों ने लाह की खेती छोड़ दी। लाह के उत्पादन के कारण विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाला गढ़वा हाशिए पर चला गया। अब सरकार की ओर से बढ़ावा मिले तो लाह की चमक फिर से लौट सकती है। बताया जाता है कि कालांतर में लाह का उत्पादन घटने के कारण किसानों में भी लाह की खेती को लेकर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.