वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विश्व बैंक ने कृषि को तकनीक, अनुसंधान, निजी क्षेत्र, किसान उत्पादक संगठनों और किसान केंद्रित सेवाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया है। बैंक के प्रतिनिधियों का मानना है कि आधुनिक कृषि तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), जलवायु-स्मार्ट खेती, कृषि यंत्रीकरण, संबद्ध गतिविधियों और वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय से किसानों की उत्पादकता तथा आय बढ़ाई जा सकती है। कृषि विभाग के यूपी-एग्रीज और एग्री-कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिले में तीन कार्यक्रम हुए। इनमें विश्व बैंक समूह के प्रबंध निदेशक पास्कल डोनाह्यू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिभाग किया। इनमें जॉन, जोहाना, अनूप, संतोष, सुदीप, सौम्या एवं विनायक मौजूद रहे। वहीं यूपी-एग्रीज परियोजना टीम तथा एग्री-कनेक्ट के साझेदार, गूगल क्लाउड एवं नेट...