रांची, जून 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को 'झारखंड कृषि उत्पाद एवं व्यापार मेला 2026' को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की मेहनत, समर्पण और महागठबंधन सरकार के किसान हितैषी संकल्पों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हमारा स्पष्ट संदेश है कि किसान खेती को केवल परंपरा नहीं, बल्कि एक सशक्त व्यवसाय के रूप में अपनाएं। जिस प्रकार व्यापारी ऋण लेकर अपना कारोबार बढ़ाते हैं और उसे सफलतापूर्वक संचालित करते हैं, उसी प्रकार किसान भी कृषि ऋण लेने में संकोच न करें। कृषि ऋण ब्याज रहित सुविधा एवं सरकार की विभिन्न योजनाएं किसानों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में अने...