मुंगेर, जनवरी 8 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। बुधवार को संग्रामपुर प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), मुंगेर की ओर से जिला स्तरीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिनव कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दीप रश्मि थी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मधुमक्खी के बॉक्स प्रबंधन, शहद उत्पादन, रोग नियंत्रण, परागण के लाभ एवं बाजार व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि मधुमक्खी पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है, जिसे किसान अपनी पारंपरिक खेती के साथ आय में वृद्धि कर सकते हैं। अनुमंडल कृषि पद...