औरैया, मार्च 28 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दरवटपुर गांव में खेत के पुराने विवाद को लेकर महिला व उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरवटपुर निवासी मोमना बेगम पत्नी नाजिब अली ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह अपने खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के राशिद अली उर्फ भूरे ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची उनकी बेटी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि राशिद अली की पत्नी ने भी युवती के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.