गाज़ियाबाद, मई 9 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र के सिखरानी गांव में खेती की भूमि दिलाने के बहाने ठगों ने युवक से चार बार में 14 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद बागपत के रटौल गांव में रिजवान रहते है। उन्होंने बताया कि थाना टीला मोड थाना क्षेत्र की न्यू डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले हरेंद्र कसाना और रिस्तल गांव के रहने वाले सूरज से काफी पुरानी जानकारी है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले दोनों ने लोनी थाना क्षेत्र के सिखरानी गांव में खेती के लिए सस्ती भूमि दिलाने की बात कहीं। यह भी पढ़ें- किराये के बहाने जमीन हड़पने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज उनके द्वारा हामी भरे जाने पर दोनों ने मेमवती नाम महिला से भूमि का सौदा 14 लाख 55 हजार रुपये में करा दिया। आरोप है कि चार बार ...