मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- प्राधिकरण क्षेत्र में खेती की जमीन पर बेखौफ अंदाज में कालोनियां काटी जा रही हैं। पूरा खेल सेटिंग के जरिए हो रहा है। इससे सरकार को हर माह लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगा रहा है। इसके अलावा पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। एमडीए उपाध्यक्ष ने एक साल के भीतर डेढ़ हजार बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। इसी प्रकार चार सौ से अधिक अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की है। दोबारा जमीन का भू-उपयोग बदलकर अवैध रूप से कालोनियां न काटीं जा सकें, इसके लिए प्राधिकरण संबंधित अवैध कॉलोनियों में अपना बोर्ड लगा रहा है। जानकारों का कहना है कि भू-माफिया सस्ती दर पर कृषि भूमि खरीद लेते हैं। इसके बाद सियासी गठजोड़ और कर्मचारियों के साथ सेटिंग कर कालोनियां काटकर बेचना शुरू कर देते हैं। एम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.