सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर। डीएम मनीष बंसल ने स्टांप चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 27 प्रकरणों में 3.32 करोड़ का जुर्माना लगाया है। मामला अकृषक भूमि को कृषि की जमीन दर्शाकर बैनामा कराए जाने का है। मामला गन्देवड़ा, शेखूपुर, खुशहालीपुर, जन्धेड़ी और देवबंद बैरून हदूद आदि क्षेत्रों से जुड़ा है। ग्राम गंदवेड़ा, परगना हरौड़ा तहसील सहारनपुर से जुड़े सात मामलों में पक्षकारों ने संपत्ति को कृषि भूमि दर्शाकर बैनामा कराया था, जबकि जांच में यह भूमि सेगमेंट पर स्थित अकृषिक भूमि पाई गई। ग्राम शेखूपुर उर्फ छाछरेकी के तीन मामलों में मौके पर कृषि कार्य नहीं पाया गया, बल्कि प्लाटिंग की गतिविधियां चल रही थीं। यहां ईंटों की निशानदेही और मिट्टी भराव कर रास्ते बनाए जाने के प्रमाण भी मिले। आसपास आवासीय मकान और प्लाटिंग की गतिविधियां पाई गईं, जबकि विलेख...