खेती की जमीन घटी, फिर भी तीन लाख टन बढ़ा उत्पादन : जोशी
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- पंतनगर, संवाददाता। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य गठन के बाद विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कारण उत्तराखंड में करीब 2.10 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि कम हुई है। इसके बावजूद प्रदेश का कृषि उत्पादन करीब तीन लाख टन बढ़ा है। यह दर्शाता है कि किसान वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर कम भूमि में अधिक उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि किसान मेला वैज्ञानिकों, किसानों और विद्यार्थियों के बीच नई तकनीक और उन्नत कृषि विधियों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच है। यह भी पढ़ें- डिग्री बांटना नहीं, किसानों के जीवन में बदलाव लाना उद्देश्य : कुलपति उन्होंने विश्वविद्यालय के वैज्ञानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.