हापुड़, अप्रैल 11 -- नगर के ठंडी सड़क स्थित कब्रिस्तान के पास कीमती भूमि को लेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने के बाद तनाव बढ़ गया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवाकर स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद तब शुरू हुआ जब केपी सिंह पक्ष ने इस भूमि को अपनी पुश्तैनी बताते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर से खुदाई का काम शुरू कराया। इसकी जानकारी मिलते ही नौशाद के नेतृत्व में दूसरा पक्ष अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा और कार्य का विरोध करने लगा।नौशाद पक्ष का तर्क है कि यह भूमि वक्फ बोर्ड के अधीन है और कब्रिस्तान का हिस्सा है। तनाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.