गया, मई 30 -- ई-किसान भवन, टिकारी में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महाअभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्घाटन एसडीएम प्रवीण कुंदन, बीडीओ योगेंद्र पासवान, प्रमुख प्रतनिधि अशोक कुमार, उप प्रमुख गयादत्त शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कृषि विशेषज्ञों ने खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी किसानों को दी। खेती के लिए मिट्टी जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त करने का सुझाव दिया गया। मिट्टी जांच रिपोर्ट के बाद किसानों को खेतों में उर्वरा के उपयोग का सटीक जानकारी मिलती है। रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान और जैविक खाद के उपयोग के लाभों को बताया गया। खरीफ फसल के लिए जरूरी खेत तैयार करने के लेकर फसल कटनी तक की जानकारी दी गई। बीज उपचार को महत्वपूर्ण बताते हुए उसका तरीका भी समझाया। खर-पतवार नियंत्रण की जानकारी दी। किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.