बहराइच, अगस्त 25 -- 274.80 लाख रुपये की योजना का अनुमोदन किया गया डीएम की अध्यक्षता में हुई 'आत्मा' गवर्निंग बोर्ड में निर्णयबहराइच,संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि तकनीक प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की गवर्निंग बोर्ड व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन योजना की बैठक जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई।डीएम ने कृषि विभाग की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना में सदस्यों के सुझाव पर उन्होंने 70 किसानों का प्रशिक्षण डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, समस्तीपुर (बिहार) में कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गन्ना किसानों के सुझाव पर जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के किसानों को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, कोयंबटूर के भ्रमण पर भेजा जाए।बैठक में डीएम ने सभी योजना अधिकारि...