घाटशिला, अप्रैल 5 -- गालुडीह। उल्दा पंचायत के कोड़ासाई निवासी किसान कमल महतो के खेत में भीषण गर्मी में भी लगभग 10 एकड़ जमीन पर लगी सब्जी की खेती क्षेत्र के लिए उदाहरण की तरह है। उन्होंने टिंडा, लौकी, नेनुआ, भिंडी, टमाटर, तरबूज और गर्मा धान सहित साग की खेती की है। किसान महतो ने कहा कि कई वर्षों से वह खेती कर परिवार का लालन-पालन सहित बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च उठा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती के दम पर ही एक पुत्र प्रकाश महतो को सरकारी शिक्षक बनाया। दूसरा भी होमगार्ड की नौकरी ली थी पर छोड़ दिया। सरकार की तरफ से खेती के लिए उन्हें कोइ सुविधा आजतक नहीं मिली। स्वयं से डीप बोरिंग करा और तालाब के माध्यम से खेती कर रहे हैं। कमल महतो ने कहा कि टिंडा बाजार में 100 रुपए किलो बिक रहा था। लेकिन अचानक बीमारी लगी और पत्ता पीला होने लगा। दबाई देने पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.