फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मनरेगा के स्थान पर लागू की गयी वीबीजीरामजी योजना मजदूरों के लिए तोहफा लेकर आयी है। गुरुवार को इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लांच कर दिया गया। लांचिंग के अवसर पर जनपद के सभी ब्लाको की दो दो ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन आयोजित किए गए जिसमें वीबीजीरामजी की खूबियां बतायी गयीं। सोता बहादुरपुर में आयोजित जन सम्मेलन में जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी ने कहा कि यह योजना गरीब मजदूरों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। क्योंकि इसमें कई प्रकार की खुबियां हैं। इसमें 125 दिन के रोजगार की गारंटी है और मजदूरी भी 300 रुपये के हिसाब से मिलेगी। यह भी पढ़ें- वीबीजीरामजी में मिलेगा 125 दिन काम, अधिक दाम उन्होंने यह भी कहा कि खेतीबाड़ी के पीक समय में मजदूरों को रेस्ट भी मिलेगा। उन्होंने महिलाओं से इस योजना में...