चम्पावत, फरवरी 4 -- चम्पावत। खेतीखान में 24 फरवरी को आठवां होलाष्टक महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में क्षेत्र की पांच होली टीम शामिल होंगी। बुधवार को खेतीखान के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में हुई बैठक में महोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया। तय किया गया कि होलाष्टक महोत्सव में मध्यगंगोल, फड़का, गोशनी व कमलेख की टीम को आमंत्रित किया जाएगा। बताया कि 15 फरवरी को शिवरात्रि से होली की रिहर्सल शुरू होगी। बैठक में गोपाल मनराल, देवेंद्र ओली, महेश जोशी, डिगराज बोहरा, कैलाश सेलिया, किशोर जुकरिया, महेश भट्ट, मोहन ओली, कैलाश बोहरा, महेश डिक्टिया, नवीन डिक्टिया, पवन देउपा और अनिल भट्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.