चम्पावत, जनवरी 27 -- पाटी। खेतीखान में मंगलवार को पशुपालन विभाग ने ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी लगाई। शुभारंभ डिप्टी सीवीओ डॉ. राहुल जोशी ने किया। प्रदर्शनी में 58 पशुओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खेतीखान के ललित मोहन की गाय चैंपियन रही। देशी गाय में दीपा बोहरा, लालमनी जोशी, जानकी देवी की गाय पहले तीन स्थान पर रहीं। क्रॉस ब्रीड में सावित्री देवी, पार्वती देवी,अमर सिंह की गाय विजेता बनीं। बछिया में दीपा देवी, पुष्कर सिंह,नीता देवी की बछिया ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किये। यहां डॉ. श्याम, डॉ अपूर्वा, डॉ दीपक, डॉ शैलेश, कमल उप्रेती, प्रकाश चंद्र, राहुल बोहरा,कमल मेहरा आदि मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.