चम्पावत, सितम्बर 9 -- जगदीश राय, लोहाघाट। शहीद रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेतीखान का नामकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बुधवार को प्रधानाचार्य उमा जोशी की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहीद रेवाधर की पत्नी माधवी देवी रहीं। विशिष्ट अतिथि जिला सैनिक कल्याण के अधिकारी रिटायर्ड कर्नल उमेद सिंह बिष्ट रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि शासन की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नाम आधिकारिक रुप से शहीद रेवाधर के नाम पर रखा गया है। इस दौरान लोगों ने शहीद लांस नायक रेवाधर के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए पूरे क्षेत्र ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व संस्थान के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विरांगना माधवी देवी ने संस्थान को क्षेत्...