देवरिया, सितम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय किसान महासभा के पंजाब के जालंधर में 20-21 सितंबर को होने वाले पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में किसानों को भाग लेने को अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवाजी राय ने विभिन्न गांवों, चौक-चौराहो पर किसानों से संपर्क कर उन्हे जागरूक किया। किसान नेता शिवाजी राय ने कहा कि किसान पहले से ही कृषि संकट, बढ़ती लागत, फसलों का उचित मूल्य न मिलने, कर्जदारी, आवारा पशुओं से फसल नुकसान, सिंचाई की समस्याओं और बाजार-भंडारण की कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। ऐसे में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर किसानों के हितों पर गंभीर चिंता पैदा हुई है। इस समझौते से सोयाबीन, कपास, फल, दूध-डेयरी, मछली और मुर्गीपालन जैसे क्षेत्रों से जुड़े किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने नुक्कड़ सभा में कहा ...