खेतिहर-मजदूर रामसकल बने भाजपा जिलाध्यक्ष
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी हिटी। भाजपा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष की कमान खेतिहर-मजदूर रामसकल पटेल को सौंपी है। गुरुवार को उनके नाम की घोषणा होते ही सारी अटकलों पर विराम लग गया। वह करीब तीन दशक से पार्टी में सक्रिय हैं। उन्हें जब जानकारी हुई तो वह अपने खेत में काम कर रहे थे। कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि अंतिम पायदान के कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में मेहंदीगंज गांव निवासी रामसकल पटेल ने वर्ष 1993 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 1996 में गंगापुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और वर्ष 2004 में जिला कार्यसमिति के सदस्य रहे। उन्होंने एमए (राजनीतिशास्त्र) की डिग्री हासिल की है। वह भाजयुमो के जिला उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.