अररिया, अप्रैल 24 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की फारबिसगंज प्रखंड इकाई का स्थापना दिवस गुरुवार को प्रखंड के औराही पूरब पंचायत में सम्मेलन आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण ऋषिदेव और शायद अली ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन की शुरुआत नुकुल पासवान के आवास पर यूनियन का झंडोत्तोलन कर की गई। इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रमिक आंदोलन से जुड़े शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन यूनियन के जिला संरक्षक राम विनय राय ने किया, जबकि संचालन प्रमोद सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर प्रखंड संयोजक नकुल पासवान ने विगत दिनों यूनियन द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- अररिया सहित पूरे बिहार में खेतिहर मजदूरों की स्थिति बहुत ही दयनीय उपस्थित सदस्यों ने इस पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.