जौनपुर, जनवरी 20 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत में साप्ताहिक बाजार बंदी बेअसर होती जा रही है। सोमवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद अधिकांश दुकानें खुली रहती हैं। बंदी के दिन दुकानें खोलकर शासन प्रशासन के आदेश का माखौल उड़ाया जा रहा है। प्रशासन ने नगर पंचायत में बाजार की साप्ताहिक बंदी सोमवार को सुनिश्चित किया है। दूर दराज के दुकानदार इस दिन अपनी दुकानें तो बंद रखते हैं, लेकिन अधिकतर स्थानीय निवासी दुकानदारों की दुकानें सोमवार को भी खुली रहती हैं। प्रिंटिंग प्रेस के मालिक गौरव मौर्या और स्वर्ण व्यवसायी साहिल सेठ का कहना है कि सभी व्यापारियों को साप्ताहिक बंदी का अनुपालन करना चाहिए। सोमवार को कुछ दुकानें खुली रहने पर बंदी के दिन बंद रखने वाले व्यापारियों के व्यवसाय पर प्रभाव पड़ता है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.