गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर नगर निगम लम्बे इंतजार के बाद वार्ड संख्या 60 विकास नगर की दो सड़कों को 04.44 करोड़ से सीसी बनाएगा। इसके साथ ही आरसीसी नाली और साइड पटरी भी बनाई जाएगी।विकास नगर में खेतान हॉस्पिटल से अभितोष यादव के मकान तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। पिछली मानसून सीजन में बारिश में यहां सड़क पर गढ्ढे और जलभराव की समस्या से लोगों का जूझना पड़ा। कई दो पहिया वाहन चालक यहां गिर कर चोटिल हो चुके थे। आखिकार अब जाकर त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत यहां 500 मीटर लम्बी सड़क को सीसी बनाने के साथ जलनिकासी के लिए आरसीसी नाली और साइड पटरी बनाने का निर्णय लिया गया है। इस पर 03.09 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसके अलावा विकास नगर एलआईजी कॉलोनी में विक्की जायसवाल से संतोष कुमार श्रीवास्तव तक विभिन्न गलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.