खेतको में हाईटेंशन तार से हो रहे हादसे पर पहुंचे एसडीएम
बोकारो, अप्रैल 23 -- खेतको। पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको शिव मंदिर के समीप बीते रामनवमी को हाई टेंशन लाइन की संपर्क में महावीरी झंडा के आने से घटी घटना को लेकर बुधवार को डीसी अजय नाथ झा के निर्देश पर बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ एवं बीडीओ संतोष कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो इसको लेकर जांच की जा रही है। मालूम हो उस दिन घटना में सात लोग सुरेंद्र सिंह, गुलाबचंद दास, मिथुन ठाकुर, अनिल रविदास, मदन कुमार नायक एवं रुद्र रविदास घायल हो गए थे। वहीं कुछ साल पहले मोहर्रम में भी इसी तरह की घटना में चार की जान चली गई थी। बावजूद वह तार अभी भी उसी तरह से झूल रही है, उसकी जगह में केबल भी लगाया गया जो शोभा की वस्तु देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.