बोकारो, अप्रैल 21 -- खेतको। सूफी ब सफा हजरत गुलाम मोहिउद्दीन चिश्ती का 58वां सालाना उर्स के अवसर पर इस वर्ष भी शानदार कव्वाली का मुक़ाबला का आयोजन 23 अप्रैल को खेतको में किया जाएगा। उर्स कमेटी के अध्यक्ष जाकिर हुसैन ,सचिव इस्लाम अंसारी, कोषाध्यक्ष शाने राजा, उपाध्यक्ष साहीद रजा, उपसचिव गुलाम ख्वाजा तथा सलाहकार जब्बार ड्राइवर एवं युनूस अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि मजार शरीफ में फातिहा व चादरपोशी भी की जाएगी। उसी दिन रात में कव्वाली मुकाबला में यूपी से अजमत आफताब वारसी व दिल्ली के जरा डिस्को आयेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...