खेतको के युवक का शव टुंडी में जंगल में मिला, गोबिंदपुर ससुराल वालों पर आरोप
बोकारो, जून 15 -- पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको गांव के बिरुचआ टोला निवासी बीरेंद्र नायक की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। सोमवार को धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर से झूलता शव देखा गया। बताया गया कि रविवार को यहां घर में फोन आया था कि उसके साथ गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बस्ती स्थित ससुराल में झगड़ा किया जा रहा है, बचा लीजिए। इसके बाद फोन आना बंद हो गया। सोमवार की सुबह जिला परिषद सदस्य माला कुमारी के प्रतिनिधि नारायण प्रजापति बीरेंद्र नायक के परिजनों व अन्य ग्रामीणों को लेकर गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बस्ती गए। यहां उसके ससुराल वालों ने बताया कि वह यहां नहीं आया है। तब शक की बुनियाद पर खोजबीन के दौरान बीरेंद्र नायक का शव टुंडी थाना क्षेत्र लोधरिया जंगल में पेड़ से झूलता मिला। फिर इसकी खबर टुंडी थाना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.