खेड़ीकलां स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से बंद पड़े उपकरणों को चालू कराने की मांग
फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कोरोना काल के दौरान दानदाताओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ीकलां को उपलब्ध कराए गए उपकरणों के लंबे समय से चालू नहीं होने को लेकर चौधरी छोटूराम सेवा समिति खेड़ीकलां के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। समिति ने स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़े उपकरणों को शुरू कराने और जर्जर भवन की मरम्मत कराने की मांग की। समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत ने बताया कि कोरोना के समय स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन यह आज तक शुरू नहीं हो सकी है। मशीन अभी भी पैक हालत में भवन में रखी हुई है। उन्होंने बताया कि भवन में बारिश के दौरान पानी टपकता है और काफी समय से बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में लगाई गई एक्स-रे मशीन को काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.