एटा, जनवरी 3 -- खेड़ा-निजामपुर में देशी शराब का ठेका हटवाने के मामले में शनिवार को जिला आबकारी विभाग की टीम ने मंदिर, स्कूल और देशी शराब के ठेका की दूरी नापकर रिपोर्ट तैयार की। थाना अवागढ़ के गांव खेड़ा निजामपुर में देशी शराब का ठेका है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। आरोप लगे थे कि देशी शराब का ठेका शिव मंदिर के पास खोल दिया है। मंदिर के पास प्राइमरी विद्यालय है और कुछ दूरी पर बालिका इंटर कॉलेज भी है। देशी शराब का ठेका खुलने से पूजा करने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही स्कूल बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिलाएं पूजा करने आती है। शराब के नशे में युवक गाली-गलौज करते हैं। मामले में शिकायत के बाद जिला आबकारी अधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के आदेश के बाद शनिवार को जिला आबकारी विभाग की ट...