नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- असम में सियासी तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा के घर असम पुलिस द्वारा छापेमारी किए जाने के बाद राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता खुलकर मैदान में उतर आए हैं।गहलोत बोले: 'कायराना हरकत' पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि असम चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखलाकर तानाशाही की राह पर चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की बजाय पुलिस और सरकारी एजेंसियों के पीछे छिपकर विपक्ष पर वार कर रही है।डराने से कांग्रेस नहीं डरेगी गहलोत ने इस कार्रवाई को "कायराना हरकत" बताया और कहा कि कांग्रेस को डराने वाले ये तमाम प्रयास बेअसर रहेंगे। उन्होंने कहा, "असम की जनता सब देख रही है। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाना और डराना जानती है। जल्द ही असम की जनता इस तानाशाही सरकार को माकूल ज...