मैनपुरी, मई 12 -- हर घर जल योजना के तहत क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी की टंकियां बनाने और पाइपलाइन बिछने के बाद भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। वहीं कई ग्राम पंचायतों में टंकी तो बन गई लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हुई, जिससे गर्मी में पानी का संकट गहरा गया है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ामहान में ग्रामीणों को शुद्ध पानी का इंतजार है। हर घर जल के तहत प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जिसके मुताबिक वर्ष 2023 तक इन सभी गांवों में पाइपलाइन बिछाकर पानी की सप्लाई हो जानी थी। लेकिन धीमी गति से काम होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या से मुक्ति नहीं मिल सकी है। ग्रामीण ब्रजकिशोर ने बताया कि ग्राम पंचायत खेड़ामहान की पानी की टंकी दूसरे गांव के समीप बनाई जा रही है। ट...