खेड़की में मामूली कहासुनी पर बढ़ा तनाव, दो पक्षों के बीच संघर्ष टला
बिजनौर, जून 2 -- चांदपुर। चांदपुर के गांव खेड़की में चार दिन पूर्व मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बड़े संघर्ष की आशंका बन गई। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से स्थिति को शांत करा लिया गया। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हिंदुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खेड़की में 28 मई की रात्रि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एकत्र दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग वाहनों से पहुंचे और उनके पास लाठी-डंडे भी थे। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव होने की भी चर्चा है, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.