जहानाबाद, अगस्त 14 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के समक्ष गुरुवार को अखिल भारतीय खेत व अन्य ग्रामीण मजदूर सभा के द्वारा सामूहिक अनशन सत्याग्रह शुरू किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र पासवान ने कहा कि जो गरीब जहां बसे हैं उन्हें बिहार विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति गृहस्थी काश्तकारी कानून के तहत बास गीत पर्चा दिया जाए। राशन कार्ड सूची से काटे गए सभी गरीबों को शिविर लगाकर नाम जोड़ने की गारंटी किया जाए। बकाया वृद्धा पेंशन का भुगतान किया जाए एवं लाचार तथा वृद्ध लोगों को वृद्धा पेंशन देने की गारंटी की जाए। सभी गरीबों को पक्का मकान दिया जाए। गांव में शौचालय निर्माण की गारंटी किया जाए। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सम्मान और रोजगार गारंटी कानून बनाया जाए। जी राम जी के तहत काम दिया जाए। गांव के मजदूर कि...