बागपत, मार्च 29 -- खेकड़ा। कस्बे का स्पोट्र्स स्टेडियम रविवार को खेल प्रतिभाओं से गुलजार नजर आएगा। स्वादवाद युवा क्लब के तत्वावधान में एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ मंदिर के प्रणेता ब्रह्मलीन सन्मति सागर जी महाराज की प्रेरणा से यह आयोजन हर वर्ष कराया जाता है। इस बार भी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्लब के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ-साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट और रिले रेस जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसमें क्षेत्र के इंटर कॉलेजों के बालक-बालिकाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया...