बागपत, जून 20 -- खेकड़ा। कस्बा जंगल में बदमाशों ने गुरुवार की रात उच्च क्षमता और एलटी बिजली लाइनों के 19 खंभों के बीच का 12 सौ मीटर तार चोरी कर लिया। जिससे 25 से अधिक किसानों के नलकूप ठप पड़ गए हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र में किसानों के नलकूपों से बिजली उपकरण चोरी करने वाले बदमाशों के गिरोह के साथ अब बिजली लाइनों का तार चोरी करने वाला गिरोह भी सक्रिय हो चला है। गिरोह के बदमाशों ने गुरुवार रात कस्बा जंगल में बड़ागांव रोड की बिजली लाइनों को निशाना बनाया। बदमाश वहां से उच्च क्षमता और एलटी लाइनों के 19 खंभों के बीच का करीब 12 सौ मीटर तार चोरी कर ले गए। जिससे 25 से अधिक किसानों के नलकूप बंद पड़ गए हैं। जेई अमित राणा ने बताया कि चोरी हुए तार की कीमत दो लाख रुपये से अधिक की है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना ह...