बागपत, अप्रैल 6 -- खेकड़ा। कस्बे की साधन सहकारी समिति में सोमवार को गेहूं खरीद सत्र की विधिवत शुरुआत करते हुए पहली तौल कराई गई। संचालक सूरजभान चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं की खरीद 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर से की जा रही है, जबकि पर्ची 2605 रुपये की बनाई जाएगी। किसानों से प्रति कुंतल 20 रुपये का समायोजन कर यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पहले दिन की खरीद में संजय (मेंबर) की 34 कुंतल गेहूं की तौल की गई। इसके बाद नंदू की 115 कुंतल और शिवकुमार की 110 कुंतल गेहूं की तौल हुई। इस प्रकार पहले दिन कुल 259 कुंतल गेहूं की खरीद दर्ज की गई। इस मौके पर वसीम, नंदकिशोर, शिवकुमार, संजीव धामा सहित अन्य किसान व समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.