खेकड़ा में गाय की मौत, दो दर्जन पशु बीमार
बागपत, अगस्त 18 -- खेकड़ा। कस्बे और क्षेत्र में पशुओं में लम्पी बीमारी का प्रकोप बढ़ने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को लम्पी से ग्रसित एक गाय की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन पशु बीमारी की चपेट में बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों से पशुपालकों में पशुओं को लेकर डर का माहौल है। लम्पी बीमारी के चलते रामपुर मौहल्ले के फेरू मेम्बर की गांय की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि देशपाल सिंह, रामपाल सिंह, जगत, राममेहर, जगबीर आदि के पशु बीमार बने हुए है। पशुपालकों का आरोप है कि क्षेत्र में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने के बावजूद पशु चिकित्सा विभाग की ओर से प्रभावी स्तर पर रोकथाम के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बीमार पशुओं के उपचार और बीमारी को दूसरे पशुओं में फैलने से रोकने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है। पशुपालकों ने जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.