बागपत, मार्च 12 -- खेकड़ा। कस्बे में दो दिन श्री श्याम की भक्ति का रंग बिखरेखा। शुक्रवार को श्रीश्याम की निशान यात्रा निकलेगी। शनिवार रात्रि संगीतमय धुनों पर अनेक प्रदेशों के कलाकार बाबा श्याम के भजनों से अलख जगाएंगे। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे के बालाजी मंकिदर से श्रीश्याम की भव्य निशान यात्रा निकलेगी। जो प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए मंडी गांधी गंज में सम्पन्न होगी। इसमें बैंड बाजे, मनमोहक झांकियां शामिल होगी। शनिवार को रात्रि मंडी गांधी गंज में श्रीश्याम का संकीर्तन होगा। कार्यक्रम में झांकियां, अखंड ज्योति, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, छप्पन भोग आदि अनेक कार्यक्रम होगें। गुरूवार को दिन भर आयोजक तैयारी में जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.