बागपत, अप्रैल 14 -- खेकड़ा। नगर पालिका परिषद के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। सभासदों ने नगर के विकास में निरंतर सक्रिय बने रहने का संकल्प भी लिया। शासन से आदर्श गुप्ता, राजसिंह, रूपेन्द्र कुमार, रामकुमार धामा, हर्ष शर्मा नगरपालिका के सभासद मनोनित हुए है। सोमवार को पांचों सभासदों ने शपथ ग्रहण की। नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एसडीएम मनीष यादव ने शपथ ग्रहण कराई। अधिकारियों ने सभी नव नामित सभासदों से नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल, सुनील धामा इंजीनियर, नीरज शर्मा, अमित धामा, नीरज धामा, गजेन्द्र सिंह, महक सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ, नगर के विकास का संकल्प
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.