बागपत, अगस्त 12 -- बड़ौत। बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने दिल्ली मेट्रो के शाहदरा-जवाहर नगर से लोनी-लोनी बॉर्डर होते हुए बागपत जनपद के खेकड़ा तक विस्तार की मांग की। सांसद ने कहा कि यह क्षेत्र दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लाखों दैनिक यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है। बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा, व्यापार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन दिल्ली आते-जाते हैं। वर्तमान में सड़क मार्ग पर अत्यधिक यातायात, जाम और प्रदूषण के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. राजकुमार सांगवान ने सरकार से आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दिल्ली मेट्रो की शाहदरा-जव...