बागपत, अगस्त 21 -- खेकड़ा। कस्बे और क्षेत्र में पशुओं पर लम्पी बीमारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीमारी की चपेट में आकर कई पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक गोवंश संक्रमित बताए जा रहे हैं। पशुओं में तेजी से फैल रही बीमारी को लेकर पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में लम्पी बीमारी का प्रकोप लगातार सामने आ रहा है। पशुपालकों के अनुसार कई गांवों में गोवंश के शरीर पर गांठें पड़ने, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। समय पर उपचार नहीं मिलने पर कई पशुओं की हालत गंभीर हो रही है। पशुपालक रामे, बेदू यादव, किसन की गाय भी लम्पी बीमारी की चपेट में आ गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पशुओं में फैल रही लम्पी औरा सर्रा बीमारी से पशुपालकों में हड़कंप उपचार के प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई। पशुपालकों का कहना है कि बीमारी तेजी से फैलने...