खेकड़ा के युवक की शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पीट-पीटकर हत्या
बागपत, जून 20 -- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर खेकड़ा के युवक की पुलिस के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक दिल्ली मेट्रो में गार्ड की नौकरी करता था। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वापस घर लौट के लिए शाहदरा स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच छह-सात युवकों ने उस पर हमला बोल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला, तो उनमें कोहराम मच गया। रेलवे पुलिस ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से हत्यारोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में लगी है। कस्बे के शेखपुरा मौहल्ले का रहने वाला 35 वर्षीय युवक पंकज धामा पुत्र राजेंद्र धामा दिल्ली मेट्रो में गार्ड की नौकरी करता था। उसकी तैनाती इंद्रप्रस्थ स्टेशन पर चल रही थी। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पंकज नाइट श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.