बागपत, फरवरी 21 -- खेकड़ा। कस्बे के युवा आर्किटक्चर डिजाइनर मुदित को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में नेशनल प्रेस्टिज अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। जैन इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य नवल किशोर शर्मा के का पौत्र ने वास्तुकला एवं इंटीरियर डिजाइन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। इसके लिए बीती शाम दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता तुषार कपूर ने मुदित को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। मुदित को बेस्ट आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइनर फर्म ऑफ द ईयर श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.