बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को खेकड़ा स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान टीम के ढेर सारी खामियां मिली। खेकड़ा चल रहे क्लीनिक में अव्यवस्थाओं की शिकायत लगातार स्वास्थ्य विभाग से की जा रही थी। शिकायत के आधार पर डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह टीम के साथ क्लीनिक पर निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अहमद क्लीनिक के संचालक डॉ. अनवर मौके पर मिले। निरीक्षण दौरान मौके पर अप्रशिक्षित कर्मचारी कार्य करते मिले। क्लीनिक में बायो वेस्ट खुले में पड़ा हुआ था। इन सब खामियों को देखते हुए क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- फजीहत के बाद पैथॉलोजी लैब और क्लीनिक को किए नोटिस जारी नोटिस का सही और संतोषजनक जवाब न देने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.