खेकड़ा के कुलदीप धामा दिल्ली में बने एसडीएम
बागपत, जून 27 -- खेकड़ा। कस्बे के कुलदीप सिंह धामा को दिल्ली सरकार ने मॉडल टाउन क्षेत्र का एसडीएम नियुक्त किया है। इससे कस्बे में खुशी का माहौल है। कस्बे के गांधी इंटर कालेज से सेवानिवृत शिक्षक ओमप्रकाश धामा के पुत्र कुलदीप धामा लम्बे समय से दिल्ली सरकार में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर है। दिल्ली सरकार ने हालिया में फेरबदल किए है। इनमें कुलदीप सिंह धामा को दिल्ली के मॉडल टाउन क्षेत्र के एसडीएम के पद पर प्रोन्नति दी है। डा. मनोज धामा, एडवोकेट संजय सिंह, डा. राघवेन्द्र चौधरी, दीपक शर्मा, अनिल धामा आदि ने नियुक्ति पर हर्ष जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.