बागपत, अप्रैल 12 -- खेकड़ा। कस्बे के मंडी गांधी गंज निवासी संजय शर्मा की होनहार बेटियों निकिता और वंशिका ने परिवार को गौरवांन्वित किया है। बेटियां किसी से कम नही के नारे को सार्थक करते हुए दोनों बहनों ने एसएससी सीजेएल परीक्षा उत्तीर्ण की। वंशिका को आफिस सुपरिटेंडेंट का पद मिला है, वहीं निकिता सीजीडीए ऑडिटर पद पर चयनित हुई है। बेटियों के चयन से परिवार समेत पूरे कस्बे में हर्ष का माहौल है। ब्राह्मण समाज के चौधरी पंडित नरेश शर्मा, पुनीत शर्मा, अश्विनी कौशिक, अनुज शर्मा आदि ने होनहार बेटियों को आशीर्वाद दिया। बताया कि जल्द ही कार्यक्रम का आयोजन कर दोनो बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...