खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
बागपत, अगस्त 3 -- खेकड़ा। खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही उसमें सवार चालक गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। मेरठ का रहने वाला महाराज सोमवार सुबह निजी कार से दिल्ली जा रहा था। खेकड़ा से वह अक्षरधाम हाईवे पर चढा। बताया जाता है कि डूंडाहैड़ा के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज गति के ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही उसमें सवार महाराज गंभीर रूप में घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए खेकड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट पाए जाने पर चिकित्सकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.