बागपत, फरवरी 6 -- खेकड़ा। कस्बे में गुरूवार को फखरपुर तिराहे पर लम्बा जाम लगा। जाम के कारण स्कूल बसों के अलावा वाहन लम्बे समय तक फंसे रहे। शादियों के दौर के अलावा कस्बे के अहिरान मौहल्ले में मार्ग निर्माण के कारण बनी रोक मुसीबत बन गई। कस्बे के फखरपुर तिराहे पर स्टेट बैंक के पास होलिका दहन के लिए डाली गई लकडियां भी बाधा बन गई। देखते ही देखते वाहनों की लम्बी कतार लग गई। स्कूल की छुटटी का समय होने के कारण कई स्कूल वाहन भी फंसे रहे। जिनमें बैठे मासूम परेशान दिखाई दिए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होने वाहनों को बारी बारी से करीब एक घंटे की मशक्कत से निकाला। कस्बावासियों ने कस्बे में स्कूल के अवकाश के दौरान पुलिस व्यवस्था को दुरस्त किए जाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.