बागपत, मार्च 17 -- खेकड़ा। खेकड़ा कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, कासिमपुर खेड़ी गांव के पास भी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रमाला थाना क्षेत्र के लूम गांव का रहने वाला जयप्रकाश उर्फ बबलू सोमवार को दिल्ली गया था। मंगलवार सुबह वह दिल्ली से चलकर शामली जाने वाली ट्रेन से वापस लौट रहा था। खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह ट्रेन से उतर कर प्लेटफार्म पर टहलने लगा। ट्रेन के रवाना होने पर वह उसमें चढ़ने लगा। तभी खिड़की के डंडे से उसका हाथ फिसल गया। जिससे वह रेलवे ट्रैक पर जा गिरा और ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों को ट्रेन के गुजर जाने के बाद घटना का पता चला। स्टेशन मास्टर की सूचन...